फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deinesh kartik hundred in duleep trophy.

दलीप ट्रॉफी: टीम इंडिया के स्टार दिनेश कार्तिक का शानदार शतक, जीत की ओर इंडिया रेड

Sat, 09 Sep 2017 11:28 PM IST
खेल संवाददाता/अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
deinesh kartik hundred in duleep trophy.
शॉट खेलते दिनेश कार्तिक - फोटो : amar ujala

प्रियांक पांचाल ने दूसरी पारी में लगातार दूसरा शतक (213 गेंदों पर 133 रन) ठोकते हुए इंडिया रेड टीम को दलीप ट्रॉफी के मुकाबले में जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। इस दौरान रेड के कप्तान दिनेश कार्तिक ने पांचाल का साथ देते हुए शानदार शतक (124 गेंदों पर 100 रन) जड़ा।

विज्ञापन


रेड ने अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 307 रन बनाकर घोषित कर दी। जवाब में 474 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ग्रीन टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मात्र 98 रन पर दो विकेट पर खो दिए।
विज्ञापन


इकाना स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में रेड ने कल के एक विकेट पर 19 रन से आगे खेलना शुरू किया। राहुल सिंह ने प्रियांक के साथ तेज खेलते हुए स्कोर को 126 रन तक पहुंचाया। यहां राहुल का कैच स्लिप में करुण नायर ने टपकाया लेकिन, टीम इसका कोई फायदा नहीं ले सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-तीन गेंद के बाद ही राहुल 54 रन के निजी स्कोर पर मुरली विजय की गेंद पर पार्थिव पटेल द्वारा स्टंप आउट हो गया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक ने पांचाल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने ग्रीन के गेंदबाजों को बेहद आसानी से खेलते हुए अपना शतक पूरा किया और मैच में इंडिया रेड का शिकंजा कसा।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 181 रन की साझेदारी की। प्रियांक ने 133 रन की पारी के दौरान 213 बॉल का सामना करते हुए 18 चौके जड़े, जबकि दूसरी ओर कार्तिक ने 124 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रन ठोंके। कार्तिक का शतक पूरा होते ही रेड ने दो विकेट 307 रन पारी घोषित कर दी। ग्रीन की ओर से पार्टटाइमर मुरली विजय ने दोनों विकेट हासिल किए। जवाब में 474 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी ग्रीन को 37 रन के योग पर पहला झटका लगा।

इस तरह हुआ विकेटों का पतन

deinesh kartik hundred in duleep trophy.

सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 13 रन के निजी योग पर कर्ण शर्मा का शिकार बने। तीसरे क्रम पर आए प्रशांत गुप्ता खाता खोले बगैर कर्ण शर्मा के दूसरे शिकार बने। इसके बाद करुण नायर ने रविकुमार समर्थ के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। ग्रीन ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 98 रन बना लिए थे। समर्थ 36 और करुण नायर 36 रन बनाकर क्रीज पर थे। रेड के लिए दोनों विकेट कर्ण शर्मा ने झटके।

इन फॉर्म प्रियांक ने दिखाया दम
पिछले साल रणजी ट्रॉफी में 87 की औसत से 1310 रन बनाने वाले प्रियांक पांचाल ने दलीप ट्रॉफी में धमाकेदार आगाज करते हुए दोनों पारियों में शतक जड़ा। प्रथम श्रेणी मुकाबलों में ऐसा करने वाले प्रियांक 11वें बल्लेबाज बन गए हैं। पहली पारी की तरह पांचाल दूसरी पारी में भी ग्रीन के गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बनकर उभरे और उन्होंने ग्रीन की उम्मीदों का तगड़ा झटका दिया।

यहां देखें, पूरा स्कोर बोर्ड

deinesh kartik hundred in duleep trophy.

इंडिया रेड पहली पारी में 323 रन
इंडिया ग्रीन पहली पारी में 157 रन
इंडिया रेड दूसरी पारी में 13 ओवर में एक विकेट पर 19 रन से आगे

राहुल सिंह- स्टंप- पार्थिव पटेल- बो.- विजय 54, प्रियांक पांचाल नाबाद 133, दिनेश कार्तिक नाबाद 100, अतिरिक्त: 13, कुल: 75 ओवर में दो विकेट पर 307 रन पारी घोषित, विकेट पतन- 1/126

गेंदबाजी: मो. सिराज 5-0-31-0, शाहबाद नदीम 29-8-87-0, मुरली विजय 13-2-41-2, रविकुमार समर्थ 4-0-10-0, 4-0-22-0, करुण 11-0-42-0, मयंक डागर 9-0-61-0

इंडिया ग्रीन दूसरी पारी
रविकुमार समर्थ नाबाद 46, मुरली विजय- का.- सिद्धार्थ कौल बो- कर्ण शर्मा 13, प्रशांत चोपड़ा- का.-राहुल सिंह- बो- कर्ण शर्मा 0, करुण नायर नाबाद 36, अतिरिक्त-3, कुल- 30 ओवर में दो विकेट पर 98 रन

विकेट पतन: 1/37, 2/37, गेंदबाजी- कर्ण शर्मा 14-6-34-2, अशोक डिंडा 3-0-26-0, गौथम 11-2-24-0, राहुल सिंह 2-0-13-0।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed