फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dehradun Vande Bharat gets a halt at Shahjahanpur

Lucknow News: देहरादून वंदे भारत को शाहजहांपुर में मिला ठहराव

Tue, 23 Jun 2026 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Vande Bharat gets a halt at Shahjahanpur
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव दिया है। उधर, लंबे समय से हरदोई में भी ट्रेन के ठहराव की मांग उठाई जा रही है। इस संबंध में रेल जोड़ो अभियान समिति के महासचिव अजय पाल सिंह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरदोई के लोगों की सुविधा के लिए डबलडेकर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग पहले उठाई गई। इसी बीच लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को स्टॉपेज देने की मांग भी उठाई गई। कई पत्र भेजे गए, लेकिन ट्रेन का ठहराव शाहजहांपुर स्टेशन पर दिया गया। हरदोई वासियों की सुविधा को देखते हुए दोबारा पत्र लिखा गया है। ट्रेन 22545 देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से सुबह सवा पांच बजे चलकर शाहजहांपुर सुबह 7:34 बजे और दो मिनट ठहराव के बाद रवाना होकर दोपहर 1:40 बजे देहरादून पहुंच रही है। वापसी में 22546 वंदे भारत देहरादून से दोपहर 2:25 बजे चलकर शाहजहांपुर रात 8:04 बजे व लखनऊ जंक्शन रात 10:40 बजे पहुंच रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed