फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defense Minister will be in the city tomorrow and the day after, will participate in many programs

Lucknow News: रक्षामंत्री कल व परसों शहर में, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Wed, 11 Mar 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister will be in the city tomorrow and the day after, will participate in many programs
लखनऊ। राजधानी के सांसद व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार रात शहर आ रहे हैं। यहां पर वह ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन



भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह एक पारिवारिक वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने जाएंगे। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे सिटी मोंटेसरी स्कूल की गोल्फ सिटी शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह राजाजीपुरम में विधायक योगेश शुक्ला के आवास तथा राजेंद्र नगर स्थित विधायक निवास में स्व. विंध्यवासिनी कुमार (पूर्व एमएलसी) के आवास जाएंगे। शाम लगभग 4:30 बजे समतामूलक चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। वह कॉरिडोर का अवलोकन और कर्मचारियों को सम्मानित भी करेंगे। शाम 5 बजे झूलेलाल वाटिका में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 6:20 बजे वह एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed