फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defense Minister Rajnath Singh issued order, Cantonment Council not Faizabad, now speak Ayodhya Cantt...

Ayodhya News : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट का नाम अयोध्या कैंट करने को दी मंजूरी

Tue, 04 Oct 2022 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 Oct 2022 07:48 PM IST
सार

दीपोत्सव जैसे आयोजनों की वजह से आज अयोध्या विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। उन्होंने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के उपरांत जनता के द्वारा छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किये जाने की मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh issued order, Cantonment Council not Faizabad, now speak Ayodhya Cantt...
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने की मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैजाबाद कैंट अयोध्या कैंटोन्मेंट के नाम से जाना जाएगा। राजनाथ उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस संदर्भ में सांसद लल्लू सिंह ने अनुरोध किया था। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को रक्षामंत्री ने इस अनुरोध को पूर्ण कर आदेश जारी कर दिया गया। दो दिन बाद इसका शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। 
विज्ञापन


सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोक्षदायिनी सप्तपुरियों में एक नगरी अयोध्या का नाम आते ही आध्यात्म व मर्यादा परिवेश में घुल जाती है। रामराज्य की परिकल्पना अयोध्या से निकल पर वैश्विक स्तर पर परिभाषित हुई है। प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम अयोध्या करके इसी अध्यात्मिक ऊर्जा को संबल प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपोत्सव जैसे आयोजनों की वजह से आज अयोध्या विश्व पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित हो गयी है। उन्होंने कहा कि फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या कैंट होने के उपरांत जनता के द्वारा छावनी परिषद फैजाबाद का नाम भी अयोध्या किये जाने की मांग की जा रही थी। जनता की इस अपेक्षा को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पूरा किया है। अब छावनी परिषद फैजाबाद अयोध्या कैंट के नाम से जानी जायेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed