फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   defense minister rajnath singh in lucknow for three days, pays homage to martyrs

अब कोई नहीं करेगा भारत की तरफ आंख उठाने की जुर्रत : राजनाथ सिंह

Fri, 23 Aug 2019 04:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 23 Aug 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
defense minister rajnath singh in lucknow for three days, pays homage to martyrs
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हमने किसी की एक इंच जमीन नहीं ली है लेकिन हम इतने मजबूत हों गए हैं कि कोई हमारी तरफ आंख उठाकर देखने की जुर्रत नहीं करेगा। हमारे देश में किसी भी धर्म-समाज के लोगों का उत्पीड़न नहीं होगा। वह शुकवार को सीएमएस, गोमतीनगर और सेंट जोसफ स्कूल, बालागंज विधानसभा क्षेत्रों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने की बात जनसंघ की स्थापना के समय से चल रही थी। हमारा कार्यकर्ता हर चुनाव में इसके लिए नारे लगाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व कार्यकर्ताओं की मुराद को पूरा करने का काम किया। ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है’ यह नारा हम बचपन से लगाते आए हैं। अब जाकर यह पूरा हुआ है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा, अनुच्छेद 370 हटाने की शुरुआत पिछले कार्यकाल में ही हो गई थी, लेकिन राज्यसभा में बहुमत नहीं था। अब देश का संविधान जम्मू-कश्मीर पर भी लागू होगा। एक ही संवैधानिक परंपरा से पूरा देश चलेगा। उन्होंने कुछ बड़े फैसलों का संकेत देते हुए कहा, आगे और देखते जाइए। रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम ने अपने कूटनीतिक कौशल से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया है। पता नहीं कांग्रेस किस मुंह से अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान अभी भी नापाक हरकत कर रहा है, लेकिन यह ज्यादा दिन तक चलेगा नहीं। दिनों दिन भारत की ताकत बढ़ रही है। हम यह ताकत किसी पर आक्रमण करने के लिए नहीं सेल्फ डिफेंस के लिए बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लखनऊ आता हूं तो विकास ही मेरा एकमात्र लक्ष्य होता है। पीएम मोदी भी चाहते हैं कि सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था का भी परिवर्तन होना चाहिए। उन्होंने डीबीटी और सोलर ऊर्जा उत्पादन जैसे कई महत्वपूर्ण काम शुरू किए। इस अवसर पर रक्षा ने कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में विधि मंत्री बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक विद्या सागर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, रामकृष्ण यादव, टिंकू सोनकर, महिला मोर्चा की जया शुक्ला आदि उपस्थित थे।

2030 तक विश्व के टॉप-3 देशों में शामिल होंगे 

राजनाथ ने कहा, हम क्लीन-ग्रीन एनर्जी के लिए काम कर रहे हैं। 2030 तक हम रूस, चीन, अमेरिका में से किसी एक को पीछे छोड़कर विश्व के टॉप थ्री देशों में शामिल होंगे। हमारा अगला लक्ष्य 2024 तक हर घर में पाइप से पेयजल की आपूर्ति करना है। लखनऊ में इसके व सीवेज योजना के लिए 298 करोड़ के काम स्वीकृत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 8 लेन की 104 किमी की रिंग रोड के बचे हुए 30 किलोमीटर हिस्से का भी टेंडर हो गया है। बिजली के तार अंडरग्राउंड करने का भी प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2020 में होने वाले डिफेंस एक्सपो में देश-विदेश की नामी कंपनियां आएंगी। इसके तहत बड़े के अलावा सैकड़ों छोटे उद्योग यहां लगेंगे, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। 1300 करोड़ से एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय बनाने का काम चल रहा है। इन सभी से लखनऊ में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और विकास भी तेजी से होगा।

303: यानी थ्री नाट थ्री
लखनऊ के सांसद व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऐतिहासिक विजय दिलाई। इसके बाद उन्होंने तय किया कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाए। वह कार्यकर्ता ही है जो पांच साल पार्टी के लिए पसीना बहाता है। कार्यकर्ताओं ने ही भारत के राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय 303 सीटें दिलाकर जोड़ा है। 303 यानी थ्री नाट थ्री बड़ी ताकतवर होती है। हंसते हुए कहा कि रक्षा मंत्री हो गया हूं न, इसलिए हथियारों की ज्यादा याद आने लगी है।

रक्षा मंत्री ने किया मध्य कमान गोरखा रेजीमेंटल सेंटर का दौरा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ में मध्य कमान मुख्यालय और 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया। इसकी शुरुआत उन्होंने कैंट क्षेत्र स्थित मध्य कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका में पुष्प अर्पित करके की।

राजनाथ सिंह को मध्य कमान मुख्यालय में लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ मध्य कमान ने परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद बाद रक्षा मंत्री 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर पहुंचे। उन्होंने इस केंद्र में प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लिया और पैरा स्लाइडिंग, रॉक क्लाइबिंग और मार्शल आर्ट जैसी प्रशिक्षण गतिविधियों का प्रदर्शन भी देखा।

11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित बड़ाखाना के  दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में तैनात रक्षा कर्मियों और प्रशिक्षण केंद्र के रंगरूटों के साथ खुलकर बातचीत की। उन्होंने मध्य कमान की युद्ध क्षमता और परिचालन तत्परता में खुशी और विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने सेवारत सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण और प्रशासन को सुनिश्चित करने के  लिए कमान द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी संतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed