फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defense Expo 2020 Marksman will give reply to stone pelters

Defense Expo 2020: पत्थरबाजों को मुंहतोड़ जवाब देगा ‘मार्क्समैन’, सेना के उत्तरी कमान में इस्तेमाल

Sun, 09 Feb 2020 09:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Feb 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
Defense Expo 2020 Marksman will give reply to stone pelters
stone pelters
कश्मीर में पत्थरबाजी की समस्या से निपटने के लिए मार्क्समैन तैयार किया गया है। यह पत्थर का जवाब लेजर से देता है। लेजर पड़ते ही पत्थरबाजों की आंखें चुंधिया जाती हैं और अंधेरा छा जाता है। मजबूरन उन्हें मौके से भागना पड़ जाता है।
विज्ञापन


डिफेंस एक्सपो के स्टेटिक डिस्प्ले में मार्क्समैन का प्रदर्शन किया गया है। जहां दर्शकों ने शनिवार को फोटो भी खिंचवाई। यह आकर्षण का केंद्र भी बनी। डीआरडीओ व महिंद्रा के संयुक्त प्रयासों से इसे तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


महिंद्रा ने कार तैयार की, जबकि डीआरडीओ ने सभी सैन्य उपकरण इसमें फिट किए। डीआरडीओ के वैज्ञानिक मनमोहन ने बताया कि इस व्हीकल को मार्क्समैन नाम दिया गया है। यह पूरी तरह से बुलेटप्रूफ है। इसका इस्तेमाल उस जगह किया जाता है, जहां पर भीड़ अनियंत्रित हो चुकी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि अभी तक उपद्रव करने वाली भीड़ पर लाठीचार्ज होता है। आंसू गैस छोड़ी जाती है या फिर वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब उन्हें बगैर चोट पहुंचाए पीछे हटने पर इस मार्क्समैन की मदद से मजबूर कर दिया जाता है। 
 

व्हीकल से लेजर का बहुत बड़ा स्पॉट बनता है और यह लोगों की आंखों पर पड़ता है। थोड़ी देर के लिए उन्हें दिखना बंद हो जाता है। इसी बीच पुलिस को प्रदर्शनकारियों को पकड़ने का मौका मिल जाता है। 

इतना ही नहीं अगर कोई प्रदर्शनकारी छिपा होता है तो उसका पता भी आसानी से लगाकर पकड़ने में मदद करती है। उन्होंने यह भी कहाकि अभी इसका प्रयोग कश्मीर में करने की अनुमति नहीं मिली है। सेना केउत्तरी कमान में इस्तेमाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed