फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defense Expo 2020: Identification with QR Code Entry card distribution started

डिफेंस एक्सपो 2020: ‘क्यूआर कोड’ से होगी पहचान, प्रवेश कार्ड बंटने शुरू

Wed, 29 Jan 2020 09:36 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Jan 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Defense Expo 2020: Identification with QR Code Entry card distribution started
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला

डिफेंस एक्सपो में बगैर पास या कार्ड के एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी। बुधवार से प्रवेश कार्ड का वितरण शुरू हो गया। इस कार्ड पर सुरक्षा के लिहाज से क्यूआर कोड बनाए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जांच की जा सके। वहीं पब्लिक केलिए एंट्री पूरी तरह से निशुल्क रहेगी, जोसिर्फ आठ व नौ फरवरी को होगी। जनता के लिए एक्सपो में गेट नंबर-5 से प्रवेश की सुविधा दी गई है। 

विज्ञापन


पांच फरवरी से वृंदावन सेक्टर-15 में एशिया का सबसे बड़ा हथियारों का मेला डिफेंस एक्सपो शुरू हो रहा है। इसमें सैन्य अधिकारियों सहित लेसा, नगर निगम, जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, एलडीए, आवास एवं विकास परिषद, चिकित्सा, शिक्षा, पुलिस, ट्रैफिक, परिवहन आदि विभागों का अहम रोल रहेगा। सभी विभागों के तकरीबन 15 हजार अधिकारी व कर्मचारी एक्सपो में तैनात रहेंगे। ऐसे ही 680 से अधिक मीडियाकर्मियों, 847 इंडियन एग्जीबिटर व 145 विदेशी एग्जीबिटरों सहित देश-विदेश के आला सैन्य अधिकारी एक्सपो में शरीक होंगे। डिफेंस एग्जीबिशन ऑर्गनाइजेशन की ओर से जब मास्टर प्लान बनाया गया तो पास की व्यवस्था की गई। इसके लिए पंजीकरण कराया गया और उसकी स्क्रूटनी हुई। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर से हुई स्क्रूटनी में जिनके डॉक्युमेंट ठीक मिले, उनके पास बना दिए गए। मीडिया के एंट्री कार्डों का वितरण जहां 31 जनवरी को मध्य कमान पीआरओ कार्यालय पर होगा, वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्डों का वितरण शुरू कर दिया गया है। कार्डों पर क्यूआर कोड अनिवार्य रूप से रखा गया है। जिन अधिकारियों को सभी गेटों से एंट्री की सुविधा मिल रही है, उनके कार्ड पर फोटो भी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त विजिटिंग केलिए पंजीकरण भी तेजी से हो रहे हैं। मसलन, 5 से 7 फरवरी के लिए बिजनेस विजिटरों में भारतीयों को 2500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से और विदेशियों को पांच हजार रुपये प्रतिदिन के लिहाज से भुगतान कर पंजीकरण कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 नंबर से होगी पब्लिक की एंट्री, लाना होगा कार्ड
डिफेंस एक्सपो स्थल पर पब्लिक की एंट्री पूरी तरह से फ्री होगी। उन्हें अपने साथ पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा। इसमें डीएल, पासपोर्ट, वोटर आईडी, आधार आदि शामिल हैं। पब्लिक के लिए 8 व 9 फरवरी को प्रवेश की सुविधा होगी। पब्लिक की एंट्री एग्जीबिशन एरिया के लिए होगी। लाइव शो शुरू होने के दो घंटे पहले गेट खोले जाएंगे। उनकी एंट्री केलिए गेट नंबर 5 तय किया गया है। इसके अतिरिक्त किसी अन्य गेट से पब्लिक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 


सुरक्षा से खिलवाड़ किया तो होगी जेल
डिफेंस एक्सपो केदौरान सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें अस्त्र-शस्त्र, हथियार, चाकू, ट्वॉय खिलौने, लेजर प्वॉइंटर वगैरह लाए जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इतना ही नहीं अगर एग्जीबिटरों को अपने साथ सुरक्षा संबंधी हथियार लाने से पहले थाने व एक्सपो प्रशासन में उसकी सूचना देनी अनिवार्य है।

यह होगा एंट्री का समय
5 फरवरी : दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
6 फरवरी : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
7 फरवरी : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
8 फरवरी : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
9 फरवरी : सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीटिंग टेबल
- 2500 रुपये 4 लोगों के साथ वार्ता करने केलिए
- 3500 रुपये 6 लोगों के साथ के लिए

वार्ता के लिए यह है चार्ज
-12,500 रुपये में 20 सीटर हॉल
- 1,00000 रुपये में 75 सीटर हॉल
- 2,00000 रुपये में 150 सीटर हॉल
- 4,00000 रुपये में 300 सीटर हॉल

यहां से होगी एंट्री
वीआईपी : गेट नंबर 2
वीवीआईपी : गेट नंबर 1
एग्जीबिटर : गेट नंबर 8
मीडिया/एग्जीबिटर : गेट नंबर 4
पब्लिक : गेट नंबर 5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed