{"_id":"65d4e2a90dab66883505ed74","slug":"defence-minister-says-wherever-rahul-gandhi-will-go-india-alliance-will-break-down-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Politics : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले - राहुल गांधी जहां-जहां जाएंगे, गठबंधन टूटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Politics : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले - राहुल गांधी जहां-जहां जाएंगे, गठबंधन टूटेगा
Tue, 20 Feb 2024 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:04 PM IST
सार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है। राहुल गांधी जहां-जहां जाएंगे गठबंधन टूट जाएगा।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के राजधानी पहुंचने पर कहा कि लखनऊ तहजीब का शहर है, यहां जो भी आए उसका स्वागत है।
विज्ञापन
आउटर रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाएंगे, गठबंधन टूटेगा। कहा, इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है। इस समय देश में पीएम मोदी के नेतृत्व के प्रति लोगों का गहरा विश्वास है। वे भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के न्याय यात्रा में शामिल न होने के सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा, यह उन दोनों नेताओं का आपसी मामला है, हम सकारात्मक सोच वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि यूपी में भाजपा सभी 80 लोकसभा सीटें जीत रही है।
विज्ञापन