फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence minister Rajnath singh speaks over Sanatan Dharma controversy.

रक्षामंत्री राजनाथ बोले: सनातन धर्म का न आदि है और न ही अंत, दुनिया की कोई भी ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती

Sat, 16 Sep 2023 09:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Sep 2023 09:18 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सनातन धर्म पर विवादित बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह धर्म पूरे विश्व को एक परिवार मानने का संदेश देता है।

विज्ञापन
Defence minister Rajnath singh speaks over Sanatan Dharma controversy.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सनातन धर्म पर अलग-अलग दलों के नेताओं के विवादित बयान आने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को लेकर हो रहा विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है। सनातन धर्म वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाला धर्म है। यह धर्म जाति, पंथ और मजहब से ऊपर उठकर संपूर्ण विश्व को अपना परिवार कहने वाला धर्म है। इसका न कोई आदि है न कोई अंत है। इस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म को लेकर दिए जा रहे विवादित बयानों पर तीखी प्रक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बोले, सनातन धर्म का जहां तक प्रश्न है ये नित नूतन क्षीर पुरातन है। यह एक ऐसा धर्म है जो वसुदेव कुटुंबकम का संदेश देता है। यानि जाति, पंथ, मजहब और इन सबसे ऊपर है। पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। यह संदेश देने वाला सनातन धर्म है।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि सनातन धर्म का न आदि है और न ही अंत। दुनिया की कोई भी ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती। सनातन धर्म पर यदि संकट आया ताे मैं समझता हूं कि बहुत बड़ा संकट होगा मानव समाज के लिए होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि फरवरी-मार्च के बाद लखनऊ की धरती पर ब्रह्मेस मिसाईल बनने का काम भी शुरू हो जाएगा। डीआरडीओ का कार्य भी जल्द पूरा होगा। इससे लखनऊ वासियों को लाभ मिलेगा। राम मंदिर के सवाल पर रक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही मंदिर का उद्घाटन होगा। राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने निकले थे। उन्होंने ओव ब्रिज निर्माण और गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। रक्षा मंत्री शुक्रवार को लखनऊ आए थे। रविवार शाम छह बजे वह दिल्ली वापस रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव : रण के लिए भाजपा के 'सेनापति' तैनात, जिलाध्यक्षों में अगड़ों पर दांव, पिछड़ों को भी तवज्जो

ये भी पढ़ें - आयकर विभाग के छापों में बड़ा खुलासा : 800 करोड़ की टैक्स चोरी में फंसे आजम खां, फूट-फूटकर रोने लगे सपा नेता


उन्होंने लखनऊ के विकास पर कहा कि फरवरी से लखनऊ में मिसाइलों का निर्माण होने लगेगा। शहीद पथ पर एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा शहर में 11 नए फ्लाईओवर बनाने और अवध चौराहे पर अंडर पास बनाने का प्रस्ताव है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर हैं।

योजनाओं का लाभ देने में नहीं देखा जाता धर्म

राजनाथ सिंह ने शनिवार शाम को एक कार्यक्रम में कहा कि जाति, पंथ, मजहब की बात की जाती है। मुझे लगता है कि इंसानियत से बड़ा धर्म और मजहब नहीं हो सकता। हमारी सरकार ने भी ऐसे ही काम किया है। लोगों का खाता खोलते समय यह नहीं देखा है कि कौन छोटा है, कौन बड़ा है, कौन किस जाति, पंथ और मजहब का है। उज्जवला योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में भी ऐसा नहीं सोचा। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए भी जो योजनाएं चलाई गई, उसमें कोई भी व्यक्ति भेदभाव का आरोप हमारी सरकार पर नहीं लगा सकता है। कोरोना काल में सभी धर्म के लोगों को टीका लगवाया गया। सरकार ने बिना भेदभाव के सबके लिए राशन निशुल्क मुहैया कराने का काम किया। कहा कि हम भारत को सशक्त भारत बनाना चाहते हैं। भेदभाव से उठकर हमको मिलकर काम करने की जरूरत है। मोदी सरकार आने के बाद भारत का कद दुनिया में तेजी से बढ़ा है। आज भारत कुछ कहता है तो पूरी दुनिया कान खोल कर सुनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed