फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defence Minister PSO's daughter commits suicide in Lucknow.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पीएसओ की 15 साल की बेटी ने गोली मारकर की खुदकुशी

Tue, 18 Feb 2020 10:25 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Feb 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister PSO's daughter commits suicide in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

रक्षामंत्री की सुरक्षा में तैनात वेद प्रकाश सिंह की बेटी सृष्टि (15) की सोमवार दोपहर विकासनगर स्थित घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में पाया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस को मौके से वेद प्रकाश सिंह की सर्विस पिस्टल व बुलेट बरामद हुई है।

विज्ञापन


परिवारीजनों का दावा है कि पढ़ाई को लेकर डांटने के चलते उसने सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी नहीं आने से यह साफ नहीं हो सका कि गोली लगी थी या नहीं।
विज्ञापन


फिलहाल, कमरे से बरामद सर्विस पिस्टल व बुलेट जांच के लिए सुरक्षित रख ली गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला ने बताया कि विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी वेद प्रकाश सिंह सुरक्षा वाहिनी के उपनिरीक्षक हैं और वर्तमान में रक्षामंत्री के आवास पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके परिवार में बेटी सृष्टि के अलावा पत्नी संगीता और बेटा अभय हैं। सृष्टि कॅरियर कॉन्वेंट स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। परिवारीजन का कहना है कि सोमवार दोपहर वेद प्रकाश किसी काम से बाहर गए थे और अभय स्कूल गया था। संगीता और सृष्टि घर पर थे। दोपहर सवा दो बजे के आसपास अभय स्कूल से लौटा तो संगीता उसके लिए खाना लगाने लगीं। इसी दौरान दूसरे कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

मां ने कहा-बेटी की कनपटी पर लगी गोली लगी थी...वह जमीन पर तड़प रही थी
पुलिस के मुताबिक संगीता का कहना है कि वह कमरे में पहुंचीं तो देखा कि बेटी की दायीं कनपटी पर गोली लगी है। गोली आर-पार हो गई थी। वह खून से लथपथ जमीन पर तड़प रही थी। पति की सर्विस पिस्टल पास में पड़ी थी। सूचना पाकर वेद प्रकाश सिंह घर पहुंचे और बेटी को एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी। दोपहर 2.50 बजे सृष्टि को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पूछताछ में खुदकुशी की जानकारी दी
स्थानीय पुलिस को काफी देर तक घटना की भनक ही नहीं लगी। साढ़े तीन बजे के आसपास पुलिस वेद प्रकाश के घर पहुंची और मौके पर पड़ी सर्विस पिस्टल व एक बुलेट कब्जे में ले ली। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। शुरुआती पूछताछ में वेद प्रकाश ने बोर्ड की परीक्षा होने और पढ़ाई में ध्यान न लगाने पर डांटने के चलते खुदकुशी की जानकारी दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा गोली लगी या नहीं
संदिग्ध हालात में हुई मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सामने आएगी। देर शाम सृष्टि के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आई। सूत्रों के मुताबिक सृष्टि के माथे पर दो घाव हैं। ये गोली के हैं या कि नहीं यह अभी साफ नहीं हुआ। इंस्पेक्टर धीरज शुक्ल का कहना है कि कमरे से सर्विस पिस्टल और खोखा मिला है। सृष्टि को गोली लगी है या नहीं, इस बारे में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed