फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Defamed by linking the name with Chhangur in a land dispute

Lucknow News: जमीन के विवाद में छांगुर से नाम जोड़कर किया बदनाम

Wed, 15 Jul 2026 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Defamed by linking the name with Chhangur in a land dispute
लखनऊ। पुणे के व्यापारी और बलरामपुर के उतरौला निवासी अहमद खान ने पांच लोगों पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वजीरगंज थाने में सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी का कहना है कि जमीन के विवाद में उनका नाम छांगुर से जोड़कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। अहमद खान ने बताया कि वर्ष 2017 में आसिफ रब्बानी खान, उसके भाई आबिद रब्बानी और अन्य ने संपर्क कर देवा रोड पर जमीन खरीदने के लिए कहा। उन्होंने 35.15 लाख रुपये चेक से दे दिए। जमीन की रजिस्ट्री न होने पर उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकाने लगे। यही नहीं, आरोपियों ने जो चेक दिया वह बाउंस हो गया। आरोपियों ने चालाकी से वर्ष 2018 में उतरौला थाने में पीड़ित, उनके भाई यासीन व पिता मोहम्मद इस्लाम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़ित ने भी क्राॅस एफआईआर कराई, जिसमें चार्जशीट लगी। आरोपियों ने फर्जी वारंट वायरल कर दिया और छांगुर मामले में फंसाने की कोशिश की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार, उतरौला निवासी आसिफ रब्बानी, आबिद रब्बानी, तनवीर रजा, एजाज मुस्तफा, तहसीन रजा व अज्ञात पर मामला दर्ज कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed