{"_id":"5bfd4c08bdec2241c54d0b71","slug":"deepakar-singh-becomes-the-uttar-pradesh-youth-congress-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनें दीपाकर सिंह, पांच महासचिव भी चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनें दीपाकर सिंह, पांच महासचिव भी चुने गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Nov 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पांच महासचिवों के लिए हुए मतदान के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिये गए। दीपाकर सिंह यूपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अखिलेश वर्मा को 910 मतों से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश महासचिव पद के लिए हुई मतगणना में 3155 मत पाक लखनऊ के 19 वर्षीय शिवम त्रिपाठी सबसे युवा प्रदेश महासचिव(प्रथम) बने। इसके अलावा चार अन्य महासचिव पदों पर झाँसी के दीपक शिवहरे, बाराबंकी के ज्ञानेश शुक्ला, कानुपर के रीतेश यादव व सोमेश सिहं ने जीत दर्ज की। प्रत्याशियों की जीत पर उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पांच महासचिवों के पदों के लिए पिछले दिनों वोटिंग करवाई गई थी जिसकी गिनती मगंलवार को लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यालय पर करवाई गई।
विज्ञापन
सभी जीते हुए प्रत्याशियों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय वाजपेयी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक वेद प्रकाश त्रिपाठी, रायबरेली के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृपा शंकर शुक्ला व सीतापुर के वरिष्ठ काग्रेसी नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय शकंर मिश्रा ने बधाई दी।