{"_id":"6138f4778ebc3e2f73031227","slug":"deepak-asked-for-a-wood-or-coal-stove-in-the-minister-s-residence-lucknow-news-lko594667478","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक ने मंत्री आवास में मांगा लकड़ी या कोयले वाला चूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक ने मंत्री आवास में मांगा लकड़ी या कोयले वाला चूल्हा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह भाजपा की ओर से तैयार की गई महंगाई की पिच पर खुलकर खेल रहे हैैं। महंगी रसोई गैस के मुद्दे पर बुधवार को सरकार से अनोखी मांग करने वाले दीपक सिंह पहले भी सड़क से लेकर सदन तक इसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठाते रहे हैं।
दीपक ने व्यवस्था अधिकारी बहुखंडीय मंत्री आवास को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें बी-ब्लॉक में मकान संख्या 401 आवंटित किया गया है। उन्होंने व्यवस्था अधिकारी से मांग की है कि उनके आवास में लकड़ी और कोयला से संचालित होने वाला चूल्हा लगाया जाए।
चूंकि लकड़ी और कोयले से उनका महीने भर का भोजन मात्र 500 रुपये में बन जाएगा। ऐसे में उन्हें 975 रुपये में मिलने वाले सिलेंडर को महीने में दो बार भराने से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। एक सिलेंडर का दाम 940 रुपये के करीब है। पेट्रोल व डीजल के दामों में भी आग लगी है। लोगों को महंगाई की यह भीषण मार भाजपा की उस सरकार में झेलनी पड़ रही है जिसने 60-70 रुपये लीटर बिकने डीजल-पेट्रोल को 30-35 रुपये व 430 रुपये में बिकने वाली गैस का दाम और घटाने का वादा किया था।
दीपक ने कहा कि उज्ज्वला के नाम पर लोगों की आंखों को धुआं मुक्त करने का वादा करने वाली मोदी सरकार में लोग या तो महंगाई से रो रहे हैं या फिर लकड़ी के चूल्हे से उठने वाले धुएं से। भाजपा की सरकार में रोना ही पब्लिक की नियति बन गई है।
महंगाई के खिलाफ लगातार आवाज उठाने वाले दीपक उन चुनिंदा नेताओं में शुमार हैं जो केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की हर मामले में मुखर होकर आलोचना करते हैं। दीपक का कहना है कि मैं खुद भी महंगाई से परेशान हूं। उल्लेखनीय है कि बीते 15 दिनों में दो बार में घरेलू रसोई गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
पेट्रो पदार्थों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि से नाराज कांग्रेस एमएलसी 22 फरवरी को डालीबाग स्थित अपने सरकारी आवास से साइकिल चलाकर सदन की कार्रवाई में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार भी थे।
सरकार व पेट्रोलियम कंपनियों की मनमानी व डीजल तथा पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस एमएलसी रिक्शा भी चला चुके हैं। दीपक सिंह 17 अगस्त को रिक्शा चलाकर अपने आवास से सदन तक गए और सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर मुखालफत की।
कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने पिछले महीने सदन में कहा था कि चुनाव के वक्त नारा दिया गया था कि बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार फलाने की सरकार, बहुत हुई डीजल-पेट्रोल की मार, अबकी बार फलाने की सरकार। हालांकि, सरकार बनने के साढ़े चार साल बाद भी आम जनता महंगाई की मार झेल रही है।