{"_id":"5d1ce34f8ebc3e3ca164d902","slug":"deendaiyal-express-canclled-six-train-deladed-ambedkar-nagar-desk-news-lko468710928","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल एक्सप्रेस रही निरस्त, छह ट्रेन घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीनदयाल एक्सप्रेस रही निरस्त, छह ट्रेन घंटों लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस बुधवार को फिर से निरस्त रही। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले नौ यात्रियों को टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा छह अन्य ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। नतीजा यह रहा कि यात्रियों को उमसभरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस बुधवार को एक बार फिर से निरस्त रही। इसे सुबह 4:55 पर आना था, लेकिन निरस्त होने के चलते संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को मायूस होना पड़ा। 9 यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ा।
इसके अलावा फरक्का अप एक्सप्रेस निर्धारित समय अपराह्न 2:22 से ढाई घंटा, साबरमती डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 5:25 से ढाई घंटा विलंब से चली। पैसेंजर डाउन शाम 4:19 से 2 घंटा, गंगा सतलज डाउन एक्सप्रेस शाम 4:38 से डेढ़ घंटा, कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस रात 10:20 से डेढ़ व फरक्का डाउन एक्सप्रेस पूर्वाह्न 11:09 से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। घंटों विलंब से चलने से संबंधित ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को उमसभरी गर्मी में मुश्किलें उठानी पड़ीं।