फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   decline of bjp's lie and rule began now says congress party promod tiwari

भाजपा के झूठ व धोखे के साम्राज्य का पतन शुरू : कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी

Sat, 26 Oct 2019 11:22 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 26 Oct 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
decline of bjp's lie and rule began now says congress party promod tiwari
प्रमोद तिवारी
कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के झूठ और धोखे के साम्राज्य का पतन शुरू हो चुका है। हाल ही में18 राज्यों के 53 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों से यह साफ हो गया है। इनमें भाजपा 38 सीटें हार गई। 
विज्ञापन


हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत में भारी गिरावट से स्पष्ट हो गया है कि जनता का उससे मोह भंग हो रहा है। उन्होंने गंगोह के उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बारे में सभी संवैधानिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस भाजपा के विकल्प के रूप में उभरी है। कांग्रेस की सीटों की संख्या एवं मत प्रतिशत में व्यापक इजाफे से स्पष्ट है कि कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में एकदम सफल हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर उतरकर कांग्रेस नेताओं के सत्ता के खिलाफ  संघर्ष से ही यह संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपी के उप चुनावों में जहां कांग्रेस का मत प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब दो गुना बढ़ा है, वहीं भाजपा का मत प्रतिशत लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में 13.92 प्रतिशत घटा है। बसपा का मत प्रतिशत भी गिरा है। दावा किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed