फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   decisions of Uttar Pradesh cabinet meeting

यूपी कैबिनेट का फैसला : गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल तय, 72 घंटे में मिलेगा पैसा

Fri, 16 Mar 2018 03:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Mar 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
decisions of Uttar Pradesh cabinet meeting
cm yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई। लोकभवन में आयोजित बैठक में नई गेहूं नीति, सिनेमा हॉल के लाइसेंस प्रणाली के सरलीकरण समेत 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


नई गेहूं नीति
- नई गेहूं नीति के तहत 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा।
- ज्यादा से ज्यादा क्रय केंद्र खोले जाने का लिया गया निर्णय।
- ऑनलाइन जुड़े रहेंगे सारे केंद्र।
- गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल तय। 10 रुपये किराया के रूप में किसानों को भुगतान किया जाएगा।

यूपी सीमेंट कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को राहत
- उत्तर प्रदेश सीमेंट कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों को राज्य सरकार के दूसरे विभाग में समायोजित करने का लिया गया निर्णय।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को पहले ही दिया था आदेश। 1999 में बंद हुई थी उत्तर प्रदेश सीमेंट कॉर्पोरेशन।

लाइसेंस प्रणाली हुई और सरल
- सिनेमा हॉल के निर्माण और संचालन के लिए मनोरंजन कर विभाग का प्रस्ताव हुआ मंज़ूर।
- एक महीने में ऑनलाइन मिलेगा लाइसेंस।
- 5 साल तक के लिए नई व्यवस्था को दी गई मंजूरी।
- नए सिनेमाहाल के निर्माण में होगी सहूलियत

दीनदयाल आदर्श पंचायत नगर योजना को मंजूरी

decisions of Uttar Pradesh cabinet meeting
सीएम योगी आदित्यनाथ
- एक जिले में एक साल में एक नगर पंचायत को विकसित करने के लिए चयन करेगी प्रदेश सरकार।
- 10,000 से कम की आबादी वाली पंचायत को विकसित करने के लिए दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- 10 हजार से 20 हजार की आबादी होगी तो तीन करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी।
- 20 हजार से 50 हजार तक कि आबादी वाली नगर पंचायत को 4 करोड़ रुपये देगी सरकार।
- ये पेमेंट नगर विकास विभाग 2 साल में करेगा।

- कैबिनेट ने प्रदेश में 8 रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को दी मंजूरी। कुंभ मेले के लिए स्थाई निर्माण के भी निर्देश दिए गए।
- कुंभ मेले का लोगो और वेबसाइट का लोकार्पण होगा।
- पनकी में 660 मेगा वाट की लगेगी नई यूनिट। 5816 करोड़ रुपये का बजट अनुमोदित। 44 माह में पूरी हो जाएगी परियोजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed