{"_id":"625ba29541139a172f3020f7","slug":"decision-will-be-taken-in-just-one-or-two-days-over-gaziyabad-police-commissioner-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट पर अगले एक-दो दिन में फैसला, जिले में अभी अस्थाई व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट पर अगले एक-दो दिन में फैसला, जिले में अभी अस्थाई व्यवस्था लागू
Sun, 17 Apr 2022 10:46 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:46 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद से लौटने के बाद गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, इस पर एक या दो दिनों में निर्णय हो सकता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होगा या नहीं, इस पर अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। हालांकि सोमवार को इस पर निर्णय होने की उम्मीद है। यही वजह है कि गाजियाबाद में अब तक नियमित एसएसपी की तैनाती का आदेश भी जारी नहीं हुआ है। इस कारण असमंजस बरकरार है।
विज्ञापन
पुलिस महकमे में गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही है। कुछ अधिकारी बता रहे हैं कि गाजियाबाद का पहला पुलिस आयुक्त कौन बन सकता है। इस बारे में कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापे जाने की शर्त पर बताया कि गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की कोई योजना होगी तो निर्णय होने के बाद ही जानकारी बाहर आएगी क्योंकि यह एक नीतिगत फैसला है। नीति निर्धारण के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
उधर, सूत्रों का कहना है कि पूर्व में गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त प्रणाली का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय ने तैयार किया था। माना जा रहा है कि निर्णय होने के बाद उसी प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से लौटने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा होगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
...इस तरह चर्चा को मिला और बल
गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को 31 मार्च को शासन ने निलंबित कर दिया था। उसके बाद वहां की व्यवस्था संभालने के लिए अस्थायी एसएसपी के रूप में मुनिराज जी को भेजा गया था। उसी के बाद से चर्चा शुरू हो गई थी कि गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू हो सकती है। इसलिए वहां नियमित तैनाती नहीं की गई है। 14 अप्रैल की रात में 9 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए। उसमें भी गाजियाबाद को नियमित एसएसपी नहीं मिला, जिससे इस चर्चा को और बल मिल गया।