{"_id":"5dfaa9138ebc3e879e1996c6","slug":"decision-to-divide-backward-reservation-into-three-parts-soon-athawale","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों के आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने पर फैसला जल्द: आठवले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों के आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने पर फैसला जल्द: आठवले
Thu, 19 Dec 2019 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
रामदास आठवले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि पिछड़े वर्ग के दिए जा रहे आरक्षण को तीन भागों में बांटने को लेकर केंद्र सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। जल्द ही इस मुद्दे पर फैसला ले लिया जाएगा। साथ ही घुमंतू समुदाय के लोगों को भी अलग से आरक्षण दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
आठवले बुधवार को अपनी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। यहां पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने सामाजिक न्याय समिति की संस्तुतियों पर सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग को मिल रहे 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन हिस्सों में बांटने की काफी दिनों से चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
जिसके मद्देनजर सरकार के स्तर पर होमवर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संभावना है कि जल्द ही पिछड़ों के आरक्षण के बंटवारे पर फैसला किया जाएगा।
यूपी में 7-8 सीट सहयोगी के रूप मिले तो मायावती के वोटबैंक में लगा देंगे सेंध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्होंने अनुरोध किया है कि 2022 के विस चुनाव में यदि सहयोगी के तौर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को 7-8 सीटे दे दी जाएं तो मायावती की पार्टी के दलित वोट बैंक में सेंध लगाई जा सकती है। इससे पहले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने महराजगंज निवासी पवन गुप्ता को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में जल्द आएगा सियासी भूचाल
कांग्रेस के साथ मिलकर शिवसेना के सरकार पर बनाने पर तंज कसते हुए आठवले ने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र में सियासी भूचाल आने वाला है, क्योंकि सरकार बनने के 20 दिन के भीतर ही जिस तरह कांग्रेस व शिवसेना के बीच खींचतान और राहुल गांधी द्वारा बयानबाजी की जा रही है, उससे लगता है कि एनसीपी को मिलाकर एनडीए को सरकार बनाने का मौका जल्द ही मिलने वाला है।