फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Decision on TET and DLED could not be made, the proposal for conducting both exams is pending in the government.

टीईटी और डीएलएड पर नहीं हो सका निर्णय, शासन में लंबित है दोनों परीक्षा कराने का प्रस्ताव

Fri, 12 Mar 2021 12:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Mar 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Decision on TET and DLED could not be made, the proposal for conducting both exams is pending in the government.
tet - फोटो : amar ujala
राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2020 और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड)-2020 कराने पर बेसिक शिक्षा विभाग कोई निर्णय नहीं कर सका। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 2020 की लंबित दोनों परीक्षाएं कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 
विज्ञापन


 टीईटी की परीक्षा हर साल कराई जाती है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने टीईटी 2020 कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। वहीं प्राधिकारी की ओर से डीएलएड 2020 कराने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। लाखों अभ्यर्थियों को दोनों प्रमुख परीक्षाओं के आयोजन का इंतजार है। उधर, लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना काल में लगातार दूसरे वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


उधर, जानकारों का मानना है कि अप्रैल में पंचायत चुनाव होने के कारण अब मई में ही टीईटी-2020 और डीएलएड-2020 परीक्षा कराई जा सकेगी। चतुर्वेदी ने बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed