{"_id":"5d59f3bd51832b0173681f0b547c67e2","slug":"decision-on-constable-recruitment-process-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा पर बड़ा फैसला, यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा पर बड़ा फैसला, यहां देखें
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग में सिपाही व समकक्ष पदों पर हुई सीधी भर्ती की दिसंबर 2014 में हुई लिखित परीक्षा के नतीजों को वेबसाइट पर डाउनलोड करने के बाद आई आपत्तियों पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पांच सवाल निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही एक सवाल के जवाब को संशोधित किया गया है।
आपत्तियों के निस्तारण के लिए गठित एक विशेषज्ञ समिति की संस्तुति पर यह फैसला किया गया।
इसके बाद बोर्ड द्वारा संशोधित नतीजों को बुधवार को फिर से विभाग की वेबसाइट पर डाउनलोड किया गया है। अभ्यर्थी संशोधित आंसरशीट का 20 जनवरी 2015 तक अवलोकन कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद भी अगर किसी अभ्यर्थी को कोई विसंगति मिलती है तो वह अपनी आपत्ति 20 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकता है।
अभ्यर्थी केवल बोर्ड की वेबसाइट पर ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। तर्क शक्ति विषय के चार सवालों (क्रम संख्या 152, 168, 176, 180 व 190) को कैंसिल किया गया।
विज्ञापन
जबकि मानसिक क्षमता विषय के एक सवाल (क्रम संख्या 93) को संशोधित कर इसका जवाब ‘बी’ विकल्प के स्थान पर ‘डी’ किया गया।
बताया गया कि मास्टर प्रश्न पुस्तिका व संशोधित आंसरशीट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।