फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   decimation due to Thunderstorm and rain, 26 deaths in Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश: आंधी-पानी और बिजली ने मचाई तबाही, 26 की मौत

Sat, 09 Jun 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Jun 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
decimation due to Thunderstorm and rain, 26 deaths in Uttar Pradesh

आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने से शुक्रवार को प्रदेश में 26 लोगों की मौत हो गई।  वहीं बिजली गिरने की घटनाओं में अवध में 18 लोग झुलस गए। मरने वालों में चार सुल्तानपुर, तीन बहराइच, दो रायबरेली व एक-एक अमेठी व सीतापुर जिले के निवासी थे। वहीं, उन्नाव में 4 और बांदा में एक व्यक्ति के मौत की खबर है।

विज्ञापन


जौनपुर में तीन, चंदौली में तीन, वाराणसी में एक, मिर्जापुर में महिला, प्रतापगढ़ में एक और आजमगढ़ में किशोर की मौत हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी व पश्चिमी यूपी में धूल भरे अंधड़ के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर में जयसिंहपुर क्षेत्र के निवासी अजित (15), सूरज (11) व रवींद्र (14) पर बिजली गिर गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। अखंडनगर में मनभावती (42) की भी बिजली गिरने से झुलस कर मौत हो गई और दो बच्चे झुलस गए। उधर, रायबरेली के हरचंदपुर में आम बीनने गई काजल (14) पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महाराजगंज क्षेत्र में खेत में पानी निकालने गई सुमन (35) पर भी बारिश के दौरान बिजली गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात बच्चे बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए

जिले के भदोखर थाना क्षेत्र में पेड़ के नीचे जामुन खा रहे सात बच्चे बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए। अमेठी के मोहनगंज के निवासी मो. अनीश (15) के ऊपर बिजली गिर गई। बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेला मकन गांव में एक घर में बिजली गिरने से चाची रीना व भतीजी शिवानी ने दम तोड़ दिया।

पास में बैठा भतीजा दामोदर भी झुलस गया। वहीं हुजूरपुर में आम बीनने गई रीता (7) की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं उसकी छोटी बहन संगीता झुलस गई। वहीं सीतापुर के तंबौर में आंधी व बारिश के बीच एक घर की दीवार ढह गई। हादसे में कानपुर से मेहमानी में आए उदित कुमार(28) की मौत हो गई।

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नेवल निवासी राममोहन पंडा (65) एवं गांव के अरुण कुमार राठौर का बेटा अमन (11) निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे। रात करीब दो बजे तेज आंधी से छप्पर व लेंटर चारपाई पर गिर गया, जिससे दबकर दोनों की मौत हो गई। गांव कैथोली में मुलई (70) की मौत सोते समय झोपड़ी गिरने से हो गई। सफीपुर तहसील क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी बाबूलाल (45) पुत्र छोटेलाल पर शुक्रवार सुबह खेत में बिजली गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बांदा जिले के थरी गांव में बिजली गिरने से 55 वर्षीय अतबल की मौत हो गई।  उधर प्रतापगढ़ के लक्ष्मणपुर गांव की रहने वाली प्रीती सरोज (16) की बिजली गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed