{"_id":"5ffc0dd68ebc3e33f467922e","slug":"death-threat-to-chief-minister-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, बोला- एके 47 से 24 घंटे में उड़ा दूंगा, खोज सको तो खोज लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी, बोला- एके 47 से 24 घंटे में उड़ा दूंगा, खोज सको तो खोज लो
Mon, 11 Jan 2021 03:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Jan 2021 03:11 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मैसेज भेजने वाले ने कहा कि मुख्यमंत्री को 24 घंटे के अंदर AK 47 से उड़ा दूंगा। अगर खोज सकते हो तो मुझे खोज के दिखाओ।
विज्ञापन
धमकी का मैसेज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। 112 के ऑपरेशन कमांडर ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। धमकी भरा मैसेज यूपी 112 के वाट्स एप नंबर पर भेजा गया था।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दरअसल, यह तीसरी बार है जब मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। सबसे पहले 21 नवंबर 2020 को यूपी 112 के हेल्पडेस्क के वाट्सएप नंबर पर धमकी का मैसेज मिला था। पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया था। मैसेज भेजने वाला नाबालिग था।
विज्ञापन
इसके अलावा, 21 मई 2020 को मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वाट्स एप नंबर पर मिले मैसेज में कहा गया था कि मुख्यमंत्री को बम से उड़ा दूंगा। इस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।