{"_id":"616348628ebc3e453a5f7d13","slug":"death-sentence-to-four-and-life-imprisonment-to-134-prosecution-effectively-advocated-in-the-third-phase-of-mission-shakti-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार को मौत की सजा और 134 को उम्रकैद : मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में अभियोजन ने की प्रभावी पैरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार को मौत की सजा और 134 को उम्रकैद : मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में अभियोजन ने की प्रभावी पैरवी
Mon, 11 Oct 2021 08:36 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Oct 2021 08:36 AM IST
सार
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि तीसरे चरण की शुरुआत 21 अगस्त से की गई थी । इस अवधि में अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी की।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में चार अभियुक्तों को मौत की सजा और 134 अभियुक्तों को आजीवन कारावास दिलाया गया है। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि तीसरे चरण की शुरुआत 21 अगस्त से की गई थी । इस अवधि में अभियोजन विभाग ने प्रभावी पैरवी की। फिरोजाबाद के 2 मुकदमों में 2 अभियुक्तों को और हाथरस व लखनऊ के एक-एक मुकदमे एक-एक अभियुक्त को मृत्यु दंड की सजा हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस अवधि में प्रदेश भर में 74 मुकदमों में 134 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई है। इसके अलावा 89 मुकदमों में 98 अभियुक्तों को 10 वर्ष एवं 10 वर्ष से अधिक की सजा कराने में सफलता मिली है। 221 मुकदमों में 262 अभियुक्तों को 10 वर्ष से कम की सजा भी दिलाई गई है। इतना ही नहीं एक हजार से ज्यादा अभियुक्तों की जमानत खारिज करा कर उन्हें वापस जेल भेजा गया है।
विज्ञापन