फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death of the young man in Balrampur hospital due to Encephalitis

इंसेफेलाइटिस से युवक की दर्दनाक मौत!

Sat, 06 Sep 2014 02:53 AM IST
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
death of the young man in Balrampur hospital due to Encephalitis

इंसेफेलाइटिस से पीड़ित एक युवक की शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल में मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में एक दिन पहले ही अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


वहीं, बाल रोग वार्ड में भर्ती एक बच्चे में भी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई है। सीतापुर, रेवासा के श्रीकृष्ण (37) को गंभीर हालत में बृहस्पतिवार देर रात इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जांच में उसके एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से पीड़ित होने का पता चला। रात भर इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने के बाद सुबह साढ़े दस बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भर्ती लखीमपुर के श्रीकृष्ण कुमार (12) में भी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई है। पांच दिन पहले बुखार की शिकायत पर उसे भर्ती कराया गया था।


बुधवार को केजीएमयू में हुई बच्चे के खून की जांच में इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

इस बीच, सीएमओ ने बलरामपुर अस्पताल प्रशासन को मच्छर जनित रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से डेंगू वार्ड बनाने के लिए पत्र लिखा है। अस्पताल प्रशासन ने पत्र मिलने पर हाइपर पायरेक्सिया वार्ड बनाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed