फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death of social activist in gonda

अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवा समाजसेवी का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 02 Oct 2018 12:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Oct 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
death of social activist in gonda
प्रदीप मिश्रा कात्यायन ने दो दिन पहले उसी होटल के साथ फेसबुक पर अपनी फोटो पोस्ट की थी, जिसका वह विरोध कर रहे थे। - फोटो : amar ujala
फोरलेन के निर्माण में बाधक बने एक अवैध होटल को गिराने के लिए अपनी आवाज मुखर करना गोंडा के युवा समाजसेवी प्रदीप कात्यायन पर भारी पड़ गया। सोमवार को उसका शव गोंडा-बहराइच मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस इस घटना को हादसा मान रही है जबकि घर वाले हत्या की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गोंडा में कौड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गथ फरेंदा शुक्ल गांव निवासी प्रदीप मिश्रा कात्यायन (35) जिले के युवा समाजसेवी थे और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते थे। प्रदीप की गिनती जिले के जुझारू युवा के रूप में थी। जिले में बन रही फोरलेन सड़क में बाधक बने अतिक्रमण के खिलाफ वह आवाज उठा रहे थे।
विज्ञापन


अतिक्रमण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए ही प्रदीप दो दिन पहले दिल्ली से वापस गोंडा आए थे। फोरलेन के निर्माण में अड़ंगा बने एक अवैध होटल को गिराने की मांग को लेकर वह मंगलवार से जनसंवाद मंच के बैनर तले धरने पर बैठने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप के सहयोगी सुनील त्रिपाठी के मुताबिक सोमवार देर रात तक प्रदीप समेत सभी कार्यकर्ता धरने की रणनीति तैयार करने मे व्यस्त थे। मंगलवार सुबह सभी को एकत्र होना था। सुनील का कहना है कि सोमवार की देर रात उनकी बाइक लेकर प्रदीप अपने गांव कंचनपुर जाने के लिए निकले थे लेकिन देर रात तक गांव नहीं पहुंचे।

अनहोनी का आशंका पर परिजन उनकी तलाश के लिए निकले तो गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुडेरवा माफी व ठढ़वरिया गांव के बीच उनका शव पड़ा मिला, जबकि बाइक भी सड़क किनारे पड़ी थी। प्रदीप के सिर व पैर में चोट के गंभीर निशान मिले हैं। 

पुलिस इस घटना को सड़क हादसा मान रही है, जबकि परिजनों ने प्रदीप की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। फिलहाल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध मे इटियाथोक थानाध्यक्ष राम कृपाल शुक्ला का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पत्नी और बच्चे बदहवास
जनहित की लड़ाई की खातिर अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाले प्रदीप कात्यायन की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा है। पति की मौत ने पत्नी पूजा को बदहवास कर दिया है। वहीं, प्रदीप की 12 साल की बेटी महक औक 10 साल का बेटा हेमंत भी हालात समझ रहे हैं। दोनों मां को देखकर रोने लगते हैं। बच्चों का हाल देख हर किसी की आंखें नम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed