{"_id":"6a00f2e82ebd075af80d35c9","slug":"death-of-sanitation-worker-in-rpf-custody-to-be-investigated-lucknow-news-c-13-lko1070-1731105-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरपीएफ की अभिरक्षा में सफाईकर्मी की मौत की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरपीएफ की अभिरक्षा में सफाईकर्मी की मौत की होगी जांच
Mon, 11 May 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 11 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में प्रभात का शव देखते ही बेसुध होकर गिरीं बहन संगीता।
लखनऊ। आरपीएफ की अभिरक्षा में संविदा सफाईकर्मी प्रभात कनौजिया (50) की मौत के मामले में आरपीएफ ने जांच का आदेश दिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के आरपीएफ कमांडेंट अरुण त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। आरपीएफ गोंडा में तैनात इंस्पेक्टर को एक माह में जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश मिला है। जांच में प्रभात की मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। आरपीएफ की लापरवाही की भी जांच होगी। 10 मई को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। दोपहर दो बजे प्रभात के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
प्रभात का शव देखते ही बहन गिरी, लोगों ने संभाला
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद प्रभात की बहन संगीता ने जैसे ही भाई का शव देखा वह बेसुध होकर गिर पड़ीं। साथ मौजूद उनके पति व अन्य रिश्तेदारों ने किसी तरह संगीता को संभाला। इसके बाद परिजन प्रभात का शव लेकर उनके घर कैंट लालकुर्ती चले गए। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजनों ने न तो किसी से कोई बात की और न ही कोई आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
प्रभात को 8 मई की शाम गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था। उन पर पुष्पक एक्सप्रेस की बोगियों से टोंटी चुराने का आरोप था। हवालात में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 9 मई को तड़के उनकी मौत हो गई थी। प्रभात सीरियल किलर सलीम का साढ़ू था। उसने सलीम की पत्नी अंजुम आरा की बहन से प्रेम विवाह किया था। इससे नाराज परिजनों ने प्रभात से दूरी बना ली थी।
जांच के आदेश दिए हैं। मामले में पैनी नजर रखी जाएगी। -गाैरव अग्रवाल डीआरएम, लखनऊ मंडल