फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death of pump operator

संदिग्ध हालात में पंप आपरेटर की मौत

Thu, 09 Jun 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
death of pump operator
लखनऊ। गोमतीनगर के एल्डिगो ग्रीन में बुधवार देर रात पार्क नंबर तीन में पंप ऑपरेटर अखिलेश शुक्ला (45) खून से लथपथ हालत में मिले। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी अखिलेश को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक, मूलरूप से सीतापुर के बिसवां स्थित मदनापुर के रहने वाले अखिलेश शुक्ला, लखनऊ में नेहरू एन्क्लेव में रहते थे। वह जलकल विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती एल्डिगो ग्रीन के पार्क नंबर तीन में स्थित पंप पर थी। वहीं पास में बने कमरे में परिवार सहित रहते थे। बुधवार रात करीब 9.30 बजे पार्क के वॉकिंग ट्रैक पर अखिलेश खून से लथपथ पड़े दिखे। इस पर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी के मुताबिक, अखिलेश के पैर के नाखून उखड़े मिले हैं और सिर पर गहरी चोट है। परिवार में पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। वहीं कॉलोनी के लोगों को भी अखिलेश की मौत का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed