{"_id":"62df023e3a3e3c0aa50d6775","slug":"death-of-nurse-suspected-murder-lucknow-news-lko6411533162","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नर्स की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में नर्स की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आलमबाग के भरतपुरी निवासी राशि कुमारी (22) की संदिग्ध हालात में सोमवार को मौत हो गई। उसका शव देर शाम सुशांत गोल्फ सिटी के अवध विहार स्थित भागीरथी एन्क्लेव के बेसमेंट में खून से लथपथ मिला। इसकी सूचना अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। परिवारीजनाें ने हत्या की आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस के मुताबिक, खुदकुशी और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, आलमबाग क्षेत्र के भरतपुरी में राजेश मिश्रा परिवार सहित रहते हैं। राजेश की इलाके में चाय की दुकान है। उनकी बेटी राशि कुमारी मेदांता अस्पताल में नर्स थी। राजेश मिश्रा के अनुसार, उनकी बेटी ने एरा मेडिकल कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर 21 जुलाई को ही मेदांता अस्पताल में नर्स की नौकरी ज्वॉइन की थी। गोमतीनगर विस्तार स्थित अस्पताल के हॉस्टल में रहती थी। सोमवार को उसका शव सुशांत गोल्फ सिटी के भागीरथी एन्क्लेव अपार्टमेंट के बेसमेंट में मिला। राशि का पैर टूटा था और सिर के पिछले हिस्से में चोट है। सुरक्षाकर्मी के मुताबिक, उसकी मौत गिरने से हुई है। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पड़ताल की। इस दौरान एसीपी गोसाईंगंज स्वाति चौधरी, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी मौजूद रहे।
आधार कार्ड से हुई पहचान
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई भी युवती को पहचान नहीं रहा था। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो आधार कार्ड मिला जिससे उसके नाम व पते की जानकारी हुई। पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद परिवारीजनों को राशि की मौत की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, परिवारीजन अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। राशि की मां हीरावती गृहिणी हैं। घर में राशि की छोटी बहन रिया और भाई निखिल हैं।
विज्ञापन
मोबाइल कब्जे में लेकर फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसीपी स्वाति चौधरी के मुताबिक, राशि के दो मोबाइल मिले हैं जिन्हें कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अपार्टमेंट व लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अपार्टमेंट में उसके प्रवेश से लेकर ऊपर जाने तक की पड़ताल कर रही है। एसीपी के मुताबिक,फिलहाल फुटेज में राशि लिफ्ट के रास्ते अकेले चौदहवीं मंजिल जाते हुए दिखी है। पुलिस हर पहलू की छानबीन कर रही है। पुलिस को चौदहवीं मंजिल पर राशि केचप्पल बरामद हुए है।
14वीं मंजिल से गिरने का तर्क समझ से परे
पुलिस के मुताबिक, राशि 14वीं मंजिल से गिरी है जिससे उसकी मौत हो गई है। हालांकि उसके सिर्फ एक पैर में फ्रैक्चर और सिर के पिछले हिस्से में चोट है। राशि के शरीर पर लगी चोट 14वीं मंजिल से गिरने की बात को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है। जो चोट लगी है ज्यादा से ज्यादा दो या तीन मंजिल से गिरने से आशंका है। पुलिस के मुताबिक, राशि अपार्टमेंट में अकेले गई थी। लेकिन यह नहीं पता चला है कि क्यों गई थी। यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज के बारे में भी पुलिस खुलकर बात नहीं कर रही है। वहीं सुरक्षाकर्मी भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। आशंका है कि उसकी हत्या करने के बाद खुदकुशी दिखाने के लिए दूसरी या तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया है। ज्यादातर छत से कूदने के मामले में यह सामने आता है कि मृतक अक्सर चेहरे की तरफ से गिरता है लेकिन राशि का शव बेसमेंट में पीठ की तरफ से गिरा मिला। एडीसीपी दक्षिण राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, इस मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।