{"_id":"659b0780e8d79a52eb066318","slug":"death-of-newly-married-woman-case-of-dowry-murder-against-five-lucknow-news-c-13-lko1027-562230-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नवविवाहिता की मौत, पांच पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नवविवाहिता की मौत, पांच पर दहेज हत्या का केस
Mon, 08 Jan 2024 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पारा थाने में पति सहित चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हुसैनगंज के संजोग नगर निवासी राजेश ने बहन मुन्नी (23) की शादी बीते 19 सितंबर को पारा की डूडा कॉलोनी निवासी गोलू उर्फ विनय से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले चार पहिया वाहन की मांग को लेकर मुन्नी को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति व ससुराल वालों ने कई बार मुन्नी की पिटाई भी की थी।
शुक्रवार को मुन्नी की देवरानी इंदु ने राजेश को फोन कर खबर दी कि मुन्नी की तबीयत खराब हो गई है। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश बड़ी बहन विद्या व बहनोई दीपक के साथ अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि मुन्नी की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने छानबीन के बाद मुन्नी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेश ने पारा थाने में मुन्नी के पति गोलू, सास किरन, देवर विकास और देवरानी इंदु के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।