{"_id":"678246dc6873b408e70c0a7c","slug":"death-of-former-soldier-under-suspicious-circumstances-suspicion-of-murder-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108804-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व फौजी की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व फौजी की मौत, हत्या की आशंका
Sat, 11 Jan 2025 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सलारपुर निवासी एक पूर्व फौजी की बृहस्पतिवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव उन्हीं के घर के अहाते में पड़ा मिला। उनकी नाक से खून निकल रहा था और शरीर पर चोट के निशान भी मिले। भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलारपुर निवासी राम अचल सिंह (80) सेना में थे। जो लांस नायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने अहाते में रहते थे। प्रतिदिन की भांति खाना खाकर वह अहाते में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उन्हें बुलाने के लिए अहाते पहुंचे। जहां परिजनों ने देखा कि वह अपने बिस्तर पर मृत पड़े हैं। उनकी नाक से खून निकला था जबकि सिर पर चोट व शरीर पर खरोंच के निशान थे।
परिजनों ने इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस का दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र ब्रह्मानंद सिंह की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन