{"_id":"5ec62a29b1af305cd96e7a2e","slug":"death-of-a-youth-living-in-quarantine-center-in-kakori","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले युवक की मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले युवक की मौत, मचा हड़कंप
Thu, 21 May 2020 12:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 May 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी के एक गांव में क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले युवक की मंगलवार रात मौत होने से हड़कंप मच गया। उसे तेज बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ थी। एंबुलेंस से उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे केजीएमयू भेजा गया। रास्ते में ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस उसे वापस गांव छोड़ गई। पुलिस ने टीम बुलाकर परिवार वालों के साथ मृतक का नमूना जांच को भेजा है।
विज्ञापन
काकोरी के सिमरामऊ का निवासी 22 वर्षीय युवक छह दिन पूर्व हरियाणा से आया था। उसे गांव के बाहर बने स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। तभी से वह बीमार चल रहा था। मंगलवार देर शाम उसे तेज बुखार आया।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर 108 एंबुलेंस रात आठ बजे सीएचसी काकोरी ले गई। वहां डॉ. पिनाक त्रिपाठी ने मरीज की हालत देखकर तुरंत केजीएमयू रेफर कर दिया। एंबुलेंस से ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत करवाया जा रहा अंतिम संस्कार
एंबुलेंस ड्राइवर व इमरजेंसी टेक्नीशियन रास्ते से ही एंबुलेंस मोड़ कर सिमरामऊ गांव पहुंचे और शव को रात 10 बजे परिजनों को सौंपकर लौट गए। बुधवार सुबह परिवार वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। मृतक समेत परिवार के तीन लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। युवक की मौत से गांव से लेकर सीएचसी तक दहशत का माहौल है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि मृतक समेत परिवार वालों के नमूने ले लिए गए हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है।
पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। मृतक समेत परिवार के तीन लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। युवक की मौत से गांव से लेकर सीएचसी तक दहशत का माहौल है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि मृतक समेत परिवार वालों के नमूने ले लिए गए हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करवाया जा रहा है।