{"_id":"655d04aee780b6223901de78","slug":"death-in-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1031-7045-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक-पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक-पिकअप में भिड़ंत, एक की मौत, दो युवक घायल
Wed, 22 Nov 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बछरावां रोड पर मंगलवार को पिकअप और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
यह हादसा बन्नामऊ गांव के पास हुआ। हरचंदपुर क्षेत्र के रुकनापुर रहवां निवासी विशाल (25) व रामबाबू (30) और फतेहपुर निवासी महेश उर्फ छोटका अवस्थी (40) के साथ उसके पिकअप वाहन से फतेहपुर जा रहे थे। बन्नामऊ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी।
इस हादसे में पिकअप वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और तीन सवार उसमें फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक पिकअप चालक महेश उर्फ छोटका अवस्थी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रामबाबू और विशाल को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।