{"_id":"655669a2a14494c9750790c4","slug":"death-from-diarrhea-raebareli-news-c-101-1-slko1033-6817-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डायरिया से बुजुर्ग की मौत, बुखार के 13 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डायरिया से बुजुर्ग की मौत, बुखार के 13 मरीज भर्ती
Fri, 17 Nov 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। मौसम में बदलाव के बाद भी संक्रामक बीमारियां थम नहीं रही हैं। डायरिया के चपेट में आए एक बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी तरफ बुखार से पीड़ित 13 लोगों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। इसके साथ दो बच्चे एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंडोम (एईएस) की चपेट में आए हैं।
भदोखर क्षेत्र के बेला गुसीसी निवासी केशवदत्त (80) को दस्त होने से बुधवार रात तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने केशव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात में ही केशव की मौत हो गई। उधर, देवियारा महराजगंज निवासी अनुष्का (3) व मेढ़ाई का पुरवा डीह निवासी आशिकी (5) एईएस के चपेट में आ गए हैं।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को
बुखार से ग्रसित 13 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। उनमें जुनैद अली (38), पुष्पा (20), अनामिका (13), तौहीद (10), बुद्धीलाल (48), प्रियंका (29), शिफा (11), हरिश्चंद्र (35), सुमन (40), नीलम (62), शिवपती (62), ललिता (30) और कोमल (36) की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बृहस्पतिवार को जुकाम-बुखार के मरीजों की भीड़ रही। इसके चलते चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों को लाइन में काफी इंतजार करना पड़ा।