फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death from dengue

Lucknow News: डेंगू से पूर्व सभासद और बुखार से वृद्धा की मौत

Fri, 03 Nov 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 03 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
death from dengue
रायबरेली/सलोन। डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा है। रैपिड कार्ड टेस्ट में डेंगू संक्रमित मिली नगर पंचायत सलोन की पूर्व सभासद की लखनऊ में मौत हो गई। कई दिन से बीमार पूर्व सभासद को परिजन बृहस्पतिवार को इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे। इसके अलावा बुखार के चपेट में आने के बाद वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 से 2017 तक नगर पंचायत सलोन में सभासद रहीं आयशा बेगम (50) पत्नी शब्बीर अहमद कई दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। सलोन के ही निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर रैपिड कार्ड से जांच कराई गई। इस जांच में आयशा डेंगू संक्रमित मिलीं।
विज्ञापन

इसके बाद बृहस्पतिवार को तड़के उल्टी के बाद आयशा को हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए। लखनऊ के निजी अस्पताल में आयशा ने दम तोड़ दिया। उनके पति एवं सलोन के ही पूर्व सभासद सब्बीर अहमद ने बताया कि पत्नी की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालत ज्यादा खराब होने पर बृहस्पतिवार को लखनऊ ले गए थे, जहां मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ऊंचाहार क्षेत्र के परसीपुर गांव निवासी शिवकली (85) कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं। सेहत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार की रात शिवकली की मौत हो गई।

बुखार व डायरिया के 25 मरीज इमरजेंसी में भर्ती
जिला अस्पताल में बुखार व डायरिया के मरीजों की रोज भीड़ लग रही है। बृहस्पतिवार को अस्पताल की इमरजेंसी में आए बुखार व डायरिया के 25 मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।


सलोन भेजी गई स्वास्थ्य टीम
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सभासद की मौत की सूचना मिलने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम सलोन भेजी जाएगी। एलाइजा जांच होने के बाद ही डेंगू की पुष्टि होती है। टीम की जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। इस संबंध में सलोन के अधीक्षक से जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed