फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death because of weather in uttar pradesh.

यूपी में बारिश के कहर ने ली 18 की जान, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

Wed, 01 Aug 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
death because of weather in uttar pradesh.
बारिश से जलभराव। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में जारी बारिश से जानमाल को नुकसान का सिलसिला जारी है। प्रदेश भर में अलग-अलग हादसों में 18 की मौत हो गई। ज्यादातर मौत मकान और कच्ची दीवार ढहने से हुई।

विज्ञापन


नदियां उफान पर हैं कई, जगह नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। खेतों में बाढ़ का पानी भर जाने से कई एकड़ फसल जलमग्न हो गई हैं। राहत आयुक्त संजय कुमार ने भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता पर राहत सहायता उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड व सेंट्रल यूपी में बारिश का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। मकान-दीवार गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। चित्रकूटधाम मंडल की नदियां उफान पर हैं। जालौन के कालपी में हथिनीकुंड बांध से पानी छोड़ने पर यमुना उफना गई है। इससे छह गांवों का संपर्क तहसील से कट गया है। कन्नौज में गंगा का जलस्तर चेतावनी को पार कर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के संकेत

हमीरपुर में श्याम नदी के पानी से गुरदहा गांव के संपर्क मार्ग पर बना रपटा पुल डूब गया। कानपुर देहात में नोन नदी उफना गई। मौसम विभाग ने कानपुर शहर और आसपास अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के संकेत दिए हैं।

उधर सोमवार देर रात अवध क्षेत्र के कई जिलों में दीवारें व मकान ढहने से छह लोगों की और लखीमपुर खीरी में एक की मौत हो गई। वहीं, बारिश के पानी में डूबने से मैनपुरी में दो किसानों की जान चली गई।

अवध में छह की मौत

सोमवार देर रात अवध क्षेत्र के कई जिलों में दीवारें व मकान ढहने से छह लोगों की मौत हो गई। सीतापुर जिले के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में दीवार गिरने से किशोर चमन कुमार (16) की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि रेउसा व सकरन में मकान व दीवारें गिरने से पांच लोग घायल हो गए। वहीं जिले में रेउसा सीएचसी के लेबर रूम व वार्डों में पानी भरने से मरीजों को काफी परेशानी हुई।

अमेठी में छप्पर के नीचे सो रहे रामधनी यादव (58) पर दीवार गिर गई, जिससे उसकी दबकर मौत हो गई। बहराइच के रामगांव में कच्चा मकान ढह गया, जिसमें लवकेश (13) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं जरवलरोड में मकान ढहने से सिराज अहमद (26) की जान चली गई। यहां के बौंडी क्षेत्र में मकान ढहने से महिला व उसके दो बच्चे दबकर जख्मी हो गए।

इसके अलावा बाराबंकी जिले में रामनगर क्षेत्र के ग्राम बिछलखा में छप्पर समेत कच्ची दीवार ढहने से देवकली (80) की सांसें थम गईं। रायबरेली के लालगंज में भी कच्चा मकान ढहने से बुजुर्ग जैतूना की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed