फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death anniversary of Sonelal will be on 17 October.

यूपी: सोनेलाल की पुण्यतिथि 17 को, सभी जिलों में होगी प्रार्थना सभा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी होंगी शामिल

Thu, 14 Oct 2021 10:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Oct 2021 10:24 AM IST
सार

अपना दल (एस) पार्टी संस्थापक सोनेलाल पटेल की 12वीं पुण्यतिथि पूरे प्रदेश में मनाएगी। पार्टी पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Death anniversary of Sonelal will be on 17 October.
अपना दल (एस) की अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपना दल (एस) प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 12वीं पुण्यतिथि मनाएगा। इस अवसर पर 17 अक्तूबर को कानपुर मंडल को छोड़कर प्रदेश के सभी जिला इकाइयों द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। पार्टी पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि कानपुर मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी डॉ. सोनेलाल पटेल के जन्मस्थान कन्नौज के बगुलिहाई गांव में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी इस प्रार्थना सभा में शामिल होंगी। इस मौके पर गांव में सोनेलाल के नाम पर बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी करेंगी। इस भवन का निर्माण एमएलसी आशीष पटेल की विधायक निधि से कराया गया है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एमएलसी आशीष पटेल मिर्जापुर और वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी प्रकार अन्य जिलों में आयोजित होने वाले प्रार्थना सभा के लिए भी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख पदाधिकारियों में कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी रायबरेली में, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओपी कटियार कौशांबी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जमुना प्रसाद सरोज प्रयागराज में, सांसद पकौड़ीलाल कोल भदोही में, राष्ट्रीय महासचिव जवाहर लाल पटेेल बाराबंकी व आरबी सिंह पटेल आजमगढ़ में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed