फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   death after taking sprit in mohanlalganj.

मोहनलालगंज में थिनर पीने से दो युवकों की मौत

Sun, 09 Jul 2017 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Jul 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
death after taking sprit in mohanlalganj.
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

यूपी में जहरीली शराब पीकर हो रही मौतों की खबरों के बीच थिनर पीने से मोहनलालगंज में के दो मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि, पहले इनकी जहरीली शराब पीने से ही मौत की आशंका जताई जा रही थी लेकिन मामले का खुलासा हो गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मोहनलालगंज के जबरौली गांव के रहने वाले मजदूर दिलीप गौतम (35) व महेश (33) पीजीआई उतरटिया में निर्माणाधीन इमारत में लकड़ी पॉलिश का काम करते थे। जहां ठेकेदार ने पॉलिश का सामान और प्रयोग में लाए जाने वाले थिनर की कई बोतलें लाकर रखी थीं।
विज्ञापन


उनके सा‌थ काम करने वाले मजदूर राकेश ने बताया कि इन दोनों थिनर की बोतलें उठा ली और उसे पी गए। शनिवार को जब दोनों काम पर पहुंचे तो काम नहीं किया और तबियत खराब होने की बात कहकर चले गए। महेश घर आ गया जबकि दिलीप निगोहां मदाखेड़ा के पास पुलिया पर बेसुध होकर गिर गया। इस पर वहां से गुजर रहे गांव के ही मोहित ने दिलीप को घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश की हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों ने उसे सीएचसी मोहनलालगंज में भर्ती करवाया जहां से उसे बलरामपुर भेज दिया गया। बलरामपुर में रविवार सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई। जबकि दिलीप की मौत शनिवार रात करीब साढ़ 12 बजे ही हो गई थी। पुलिस ने सुबह दिलीप के घर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed