फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dean lucknow university padmsri brijesh and six other dead due to corona infection

कोरोना से लखनऊ विश्वविद्यालय के डीन पद्मश्री प्रो. बीके शुक्ल सहित सात लोगों की मौत

Wed, 07 Apr 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
dean lucknow university padmsri brijesh  and six other dead due to corona infection
लखनऊ। लखनऊ में कोरोना संक्रमण चरम पर पहुंच रहा है। मंगलवार को लविवि के संस्कृत विभाग के वरिष्ठ शिक्षक व डीन कला संकाय पद्मश्री प्रो. बृजेश कुमार शुक्ला सहित सात लोगों की कोराना से मौत हो गई। इसके साथ ही केजीएमयू कुलपति ले. जनरल व कई डॉक्टरों सहित 1188 लोग संक्रमित मिले। इसमें लविवि के डिप्टी रजिस्ट्रार व एक छात्रा भी शामिल हैं। कोरोना से जान गंवाने वाले प्रो. बृजेश को होली से पहले संक्रमण हुआ था। मंगलवार सुबह लोहिया संस्थान में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लविवि में इससे पहले पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

राजधानी में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मंगलवार को 25,563 सैंपल लिए गए। संक्रमण के मामले में मंगलवार को भी इंदिरानगर सबसे आगे रहा। यहां सर्वाधिक 81, आलमबाग में 45, रायबरेली रोड में 29, महानगर में 45, हजरतगंज में 43, अलीगंज में 44, तालकटोरा में 36, गोमती नगर में 77, चौक में 61, आशियाना में 43, विकास नगर में 35, हसनगंज में 29, जानकीपुरम में 35, ठाकुरगंज में 29 संक्रमित मिले। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7981 पहुंच गई है। सक्रिय होम आइसोलेशन रोगी 4560 दर्ज किए गए।
विज्ञापन

हेलो डॉक्टर सेवा
0522-3515700 पर फोन करके कोविड संबंधित स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कोविड कमांड कंट्रोल रूम लखनऊ 0522-4523000, 0522-2610145।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed