मूक बधिर इस तरह से डायल 100 पर कर सकेंगे शिकायत
सिर्फ 10 से 20 मिनट में जरूरतमंदों तक पुलिस के पहुंचने के लिए पूरे सूबे में जल्द ही डायल 100 सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष बृहस्पतिवार को इसका प्रजेंटेशन भी दिया।
एडीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि इसमें ऐसा तकनीकी सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे बोलने,सुनने या देखने में असमर्थ लोग भी इशारों से अपनी बात कहते हुए शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
एडीजी ट्रैफिक अनिल अग्रवाल ने बताया कि राज्यव्यापी डायल 100 परियोजना में ऐसा तकनीकी सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे बोलने, सुनने या देखने में असमर्थ लोग भी आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
सॉफ्टवेयर कंपनियां करेंगी मदद
इसमें घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो अपलोड करने की सुविधा दी जाएगी। इससे मूक-बधिर लोग इशारों में अपनी बात कहते हुए वीडियो अपलोड कर सकेंगे।
इसके लिए जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनियों की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था होगी। इससे नागरिकों का सशक्तीकरण होगा।