{"_id":"678427938da86ce8cc088f63","slug":"deadly-jam-on-the-roads-when-will-we-get-relief-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1033150-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़कों पर जानलेवा जाम, आखिर कब मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़कों पर जानलेवा जाम, आखिर कब मिलेगी राहत
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ में सड़कों पर जाम से बड़ी मुसीबत है। इसका अनुभव स्वयं यहां की मंडलायुक्त डाॅ. रोशज जैकब को हो रहा है। लेकिन, उनकी फटकार के बाद भी संबंधित अधिकारी जाम से लोगों को निजात नहीं दिलवा पा रहे हैं। उक्त विचार बुद्घिजीवियों ने विचार मंच की ओर से रविवार को ‘लखनऊ की सड़कों पर जाम’ विषयक गोष्ठी में व्यक्त किए।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार पीबी वर्मा ने कहा, मंडलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब जनसमस्याओं के प्रति हमेशा जागरूक रहती हैं। इसके बाद भी अधिकारी समस्याओं का निराकरण नहीं कर पा रहे हैं। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए पत्रकार श्याम कुमार ने कहा, जब तक मुख्य चौराहों को चौड़ा नहीं किया जाएगा, जाम की समस्या कभी हल नहीं होगी। समाजसेवी राजेश राय ने कहा, जाम के प्रति पुलिस की संवेदनहीन है। कैसरबाग में दो पुराने फाटक बने हैं। यहां संकरे रास्ते से होकर भारी ट्रैफिक गुजरता है। यहां रास्ता संकरा होने के कारण आए दिन जाम लगता है।