{"_id":"69efd004525870737e0d1b15","slug":"deadly-attack-with-rod-on-friends-going-to-eat-lucknow-news-c-13-lko1070-1711390-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खाना खाने जा रहे दोस्तों पर रॉड से जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खाना खाने जा रहे दोस्तों पर रॉड से जानलेवा हमला
Tue, 28 Apr 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड में 24 अप्रैल को दोस्तों पर दबंगों ने रॉड से जानलेवा हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मूलरूप से रायबरेली निवासी राजीव तिवारी विभूतिखंड स्थित अंकिता बॉयज हॉस्टल में रहते हैं। राजीव के अनुसार, वह दोस्तों आरव सिंह और युवराज यादव के साथ रात नौ बजे खाना खाने जा रहे थे। शहीद पथ पर एएस मेडिकल अस्पताल के पास अविरल श्रीवास्तव, चंदन सिंह, विवेक पाठक, अमन यादव, संदीप दुबे, मोहसिन खान, कुणाल पांडे, सिद्धार्थ, अनूप, व्योम दीक्षित, नीतीश यदुवंशी और 15 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने पत्थर, रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह और उनके दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। भीड़ जुटने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। घायलों ने अस्पताल में इलाज कराया और अगले दिन थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर अमर सिंह के अनुसार, पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है। (संवाद