फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deadly attack on village head of Shahpur Bara, nephew who came to save him also beaten up

Lucknow News: शाहपुर बरा के ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला, बचाने पहुंचे भतीजे को भी पीटा

Thu, 20 Jun 2024 04:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Jun 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on village head of Shahpur Bara, nephew who came to save him also beaten up
घायल प्रधान पप्पू सिंह । 
गिलौला (श्रावस्ती)। शाहपुर बरा के ग्राम प्रधान पर बुधवार सुबह खेत जाते समय घातक हमला हुआ। जिन्हें बचाने पहुंचे भतीजे की भी जमकर पिटाई कर दी गई। मौके पर पहुंची गिलौला पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर मामला दर्ज कर घायलों को सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया, जहां से प्रधान को चिकित्सकों ने भिनगा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बरा में ग्राम समाज व तालाब की भूमि पर गांव के ही कुछ दबंगों का कब्जा है। मंगलवार को ग्राम प्रधान शुभेंद्र उर्फ पप्पू सिंह की शिकायत पर एसडीएम इकौना ने क्षेत्रीय लेखपाल सहित अन्य राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजकर भूमि की पैमाइश कराई थी। इससे नाराज गांव के ही सत्यराम की मंगलवार ग्राम प्रधान से कहासुनी हुई थी। जिसकी सूचना प्रधान की ओर से स्थानीय थाने में दी गई। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। बुधवार सुबह ग्राम प्रधान पप्पू सिंह खेत जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में सत्यराम यादव ने पिता मोहन यादव व पत्नी सोनिया के साथ मिलकर ग्राम प्रधान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें प्रधान लहूलुहान हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे प्रधान के भतीजे उमेश सिंह मौके पर पहुंच गए। इस दौरान तीनों ने मिल कर उनकी भी पिटाई कर दिया।
विज्ञापन

प्रधान की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्राम प्रधान को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। गिलौला पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed