फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deadly attack on student, people ran away thinking he was dead

Lucknow News: छात्र पर जानलेवा हमला, मरा समझकर भागे

Sun, 01 Dec 2024 05:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on student, people ran away thinking he was dead
लखनऊ। बंथरा में दबंगों ने लोहे की रॉड से छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। उसका सिर फट गया और काफी चोटें आईं। पीड़ित की मां ने शनिवार को छह नामजद सहित 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बीबीपुर गांव निवासी मोनालक्ष्मी चौरसिया के मुताबिक शुक्रवार को बेटा हर्ष रिश्तेदार के घर खटोला गांव शांति पूजा में गया था। शाम करीब साढ़े चार बजे हर्ष दो साथियों के साथ लौट रहा था। भागूखेड़ा चौराहे के पास विशाल गौतम, विवेक लोधी, मंगल लोधी, जतिन लोधी, उदयवीर गौतम, कल्लू लोधी व 10 अज्ञात लोगों ने उसको रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


आरोपियों ने लोहे की राॅड से उसके चेहरे और सिर पर हमला कर दिया। हर्ष की नाक की हड्डी व दांत टूट गए और सिर फट गया। बचाव करने पर उसके दोस्तों को हल्की चोटें आईं। आरोपी बेटे को मरा समझकर भाग निकले। दोस्तों ने हर्ष को अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया गया है। तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed