फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deadly attack on friends, car also vandalized

Lucknow News: दोस्तों पर जानलेवा हमला, कार भी तोड़ी

Sat, 21 Mar 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 21 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on friends, car also vandalized
पीड़ित की तोड़ी गई कार।
पारा। जलालपुर क्रॉसिंग पर बुधवार रात अज्ञात लोगों ने कार सवार दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार भी क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

पुराना पारा थाने के पास रहने वाले देवराज ने अगले दिन पारा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवराज निजी कंपनी के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि रात करीब 9:30 बजे वे दोस्तों के साथ खाना खाने जा रहे थे, तभी जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम में फंस गए। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और उनकी व दोस्तों की पिटाई कर दी। किसी तरह उन्होंने जान बचाई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के अनुसार, हमले का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed