फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deadly attack on demand for return of loaned money

Lucknow News: उधार दी रकम वापस मांगने पर जानलेवा हमला

Tue, 09 Dec 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on demand for return of loaned money
लखनऊ। दुबग्गा में उधार दी रकम वापस मांगने पर दबंग ने बेगरिया के अनीस पर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी बेटी मुस्कान की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर की है।
विज्ञापन

मुस्कान के अनुसार कुछ समय पहले पिता ने छंदोइया खेरवा निवासी आहिद को दस हजार रुपये उधार दिए थे। उसने जल्द रकम लौटाने की बात कही थी, लेकिन बाद में मुकर गया। दबाव बनाने पर पांच दिसंबर को आहिद ने अनीस को छंदोइया कब्रिस्तान के पास बुलाया। इसके बाद वह उन्हें बातों में उलझाकर पुराने खंडहर ले गया और रॉड से हमला कर दिया। अनीस बेहोश हो गए, फिर भी वह हमला करता रहा। अनीस को मरा समझकर भाग निकला। अनीस रातभर वहीं पड़े रहे।
विज्ञापन


मुस्कान ने बताया कि छह की सुबह पड़ोसी तौसीफ ने उनके भाई सुहेल को जानकारी दी। सुहेल व घरवाले मौके पर पहुंचे और पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक दो टीमें टीम आरोपी के घर में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed