फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deadly attack on B.Sc student

Lucknow News: बीएससी छात्र पर जानलेवा हमला

Sat, 22 Feb 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on B.Sc student
बीएससी छात्र पर जानलेवा हमला
लखनऊ। पारा इलाके में रहने वाले बीएससी छात्र अभय यादव (20) पर 18 फरवरी की शाम कुछ लोगों ने रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवक के पिता सर्वजीत यादव ने आरोपी दो भाइयों, उनके पिता सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि बेटे व आरोपियों के बीच विवाद की असल वजह उनको पता नहीं है।
विज्ञापन


पारा के डिप्टीखेड़ा डूडा कॉलोनी में प्राइवेट कंपनी कर्मचारी सर्वजीत ने बताया कि बेटा अभय बीएससी के साथ बीमा का काम भी करता है। कुछ दिनों से सर्वजीत परिवार संग बंथरा के हरौनी इलाके में रह रहे हैं। 18 फरवरी की शाम साढ़े बजे बेटा अभय किराया लेने पारा गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले के राज, उसके भाई साहिल, पिता पंकज, कैलाश, मनोज और परिवार की महिलाओं ने अभय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और भाग निकले। खून से लथपथ अभय ने पिता को कॉल कर हमले की सूचना दी। उन्होंने बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वजीत ने बताया कि 15 दिन पहले भी अभय के साथ आरोपियों के घर की महिलाओं ने मारपीट की थी। बाद में सुलह हो गई थी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि घायल अभय अभी बोलने की सि्थति में नहीं है। जल्द उससे बातचीत कर विवाद की असल वजह पता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed