फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deadly attack case: Former minister's brother testifies against Kaiserganj MP, told that life is in danger

जानलेवा हमले का मामला : कैसरगंज सांसद के खिलाफ पूर्व मंत्री के भाई ने दी गवाही, बताया जान का खतरा

Thu, 02 Sep 2021 07:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 02 Sep 2021 07:25 PM IST
सार

इस मामले में कैसरगंज सांसद व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आरोपित हैं।

विज्ञापन
Deadly attack case: Former minister's brother testifies against Kaiserganj MP, told that life is in danger

विस्तार

पूर्व मंत्री स्व. विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर 28 साल पहले हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला एक बार फिर गरमा गया है। एमपी, एसएलए एफटीसी कोर्ट में चल रहे पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के मामले में पूर्व मंत्री के भाई नरेंद्र सिंह ने गवाही दी है। इस मामले में कैसरगंज सांसद व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आरोपित हैं। गवाही देने के साथ पूर्व मंत्री के भाई नरेंद्र सिंह ने अपनी व अपने परिजनों की जान का खतरा बताया और पूरे परिवार को आजीवन सुरक्षा देने की मांग की। इस पर कोर्ट के न्यायाधीश ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा देने का आदेश दिया है। मामले में गवाही होने के बाद मामला चर्चा में है।

विज्ञापन


साल 1993 में पूर्व मंत्री स्व. विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय उनके नवाबगंज थाने के बल्लीपुर आवास पर जान से मारने का प्रयास हुआ था और गोलियों की बौछार की गई थी। उस समय पूर्व मंत्री पंडित सिंह व नवाबगंज के विश्वनोहरपुर निवासी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच दुश्मनी जग जाहिर थी और जानलेवा हमले की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज हुई थी। जिसमें सांसद नामजद हुए थे और अब यह मामला एक बार फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन


मामले के गवाह पूर्व मंत्री के भाई नरेंद्र सिंह ने बुधवार को कोर्ट में गवाही दी। इसके साथ ही उन्होंने गवाही देने के बाद कैसरगंज सांसद से जान से खतरा बताया। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लिया और साक्षी सुरक्षा योजना 2018 के तहत साक्षी नरेंद्र सिंह व उनके परिवार को आजीवन सुरक्षा देने का आदेश जारी किया है। पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में सुरक्षा दिए मुहैय्या कराने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गवाही और खतरे की आशंका से फिर बढ़ी रार 
- पूर्व मंत्री स्व. विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में नरेंद्र सिंह की गवाही और खतरे की आशंका जताने के बाद एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कैसरगंज सांसद व पूर्व मंत्री के परिवार के बीच एक बार फिर तनाव होना तय माना जा रहा है। बीते मई 2021 में पूर्व मंत्री पंडित सिंह की कोरोना से मौत के बाद कैसरगंज सांसद आगे बढ़कर परिवार के साथ खड़े रहे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों परिवार के बीच तल्खी दूर हो गई है और एक नए दौर की शुरूआत हुई है। इसी बीच हमले के मामले में गवाही और खतरे की आशंका ने नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि भाई पर हमले में न्याय के लिए नरेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। 


पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने उस समय बचाई थी जान 
- पूर्व मंत्री स्व. विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह पर सन् 1993 में फायरिंग हुई थी तो उन्हें कई गोलियां लग गई थी। उस समय प्रदेश में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने हेलीकाप्टर से पूर्व मंत्री पंडित सिंह को अस्पताल भिजवाया और इलाज के पुख्ता इंतजाम किए। इससे उस समय गंभीर स्थिति में घायल होने के बाद भी उनकी जान बच गई थी। इसी मामले की सुनवाई न्यायालय में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed