{"_id":"5e32b7ec8ebc3e4aec680477","slug":"dead-found-on-near-a-road-in-tarabganj-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: ससुराल से घर जाने के लिए निकले युवक की सड़क किनारे पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: ससुराल से घर जाने के लिए निकले युवक की सड़क किनारे पड़ी मिली लाश
Thu, 30 Jan 2020 04:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jan 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के तरबगंज के बौरिहा गांव में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक बुधवार रात साढ़े आठ बजे बहराइच अपने घर जाने के लिए निकला था। सुबह सड़क किनारे उसकी लाश पड़ी मिली।
विज्ञापन
मृतक के चेहरे व शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी आर के नैय्यर टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 24 जनवरी को तिलक में शामिल होने के लिए राम प्रताप उर्फ बदलू सिंह के घर पर उनके दामाद बंसराज सिंह बहराइच से आए हुए थे। बुधवार रात लगभग 8:30 बजे वह अपने घर बहराइच जाने के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार, सुबह गांव के किनारे गन्ने के खेत के पास उसका शव मिला है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक बंसराज के साथ युवक के गायब होने की भी बात कही जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।