{"_id":"66dccc254269d1e610080804","slug":"dead-body-of-youth-found-in-pit-suspicion-of-murder-raebareli-news-c-101-1-slko1032-119318-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Sun, 08 Sep 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। मकदूमपुर गांव के पास सड़क किनारे शनिवार सुबह गड्ढे में 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव गड्ढे में फेंका गया है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे राई-उमरार मार्ग स्थित मकदूमपुर गांव के लोग सुबह नित्यक्रिया के लिए गए थे। इस दौरान सभी ने पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव देखा। ग्राम प्रधान रामउजेर की सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। उसकी हत्या की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव प्रतापगढ़ व अमेठी जनपद की सीमा पर है। थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और युुवक के शव की पहचान होने पर घटना की सही वजह सामने आएगी।