{"_id":"681e68310b12f14116016aa5","slug":"dead-body-of-women-found-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1195950-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मां… मुझे ले जाओ… ससुराल पहुंचने से पहले ही आई दुखद खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मां… मुझे ले जाओ… ससुराल पहुंचने से पहले ही आई दुखद खबर
Sat, 10 May 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 10 May 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
मां… मुझे ले जाओ… ससुराल पहुंचने से पहले ही आई दुखद खबर
मां… मुझे ले चलो… वो आज फिर मारेगा… मैं अब नहीं सह सकती… एक आखिरी कॉल… एक आखिरी पुकार…पर जब मां पहुंची, तो बेटी हमेशा के लिए खामोश हो चुकी थी। यह कहानी है पूजा की… एक मासूम बेटी, एक बहू… जिसकी खुशियों की डोली चढ़ी थी, पर कुछ ही महीनों में वह चिता की राख बन गई।
गुडंबा के सादामऊ में एक विवाहिता का शव मिला फंदे से लटका हुआ… पर ये सिर्फ एक मौत नहीं थी। यह एक सिस्टम पर सवाल था, एक रिश्ते पर कलंक था। शादी की पहली सालगिरह मायके में मनाकर लौटी थी पूजा…पर आखिरी बार। मायकेवालों का आरोप है कि दहेज के भूखे दरिंदों ने उसे मार डाला, उसे आत्महत्या का नाम देकर सच को दफनाने की कोशिश की जा रही है। क्या पूजा की मौत एक हादसा थी… या एक साजिश? क्यों शैलेंद्र की पहली पत्नी भी ऐसे ही मारी गई? क्या ये सिर्फ इत्तेफाक है… या कोई गहरा राज? ये तो पुलिस की जांच का विषय है।
गुडंबा के सादामऊ में शुक्रवार को 25 वर्षीय विवाहिता पूजा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के प्रथम तल पर फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति शैलेंद्र समेत आठ पर मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के देवा कस्बे की जबरी कला निवासी वेदराम की बेटी पूजा की शादी मई 2023 में सादामऊ निवासी शैलेंद्र से हुई थी। मृतका की बहन शीतल रावत के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे पूजा ने मां मालती देवी को फोन कर बताया कि बीती रात पति ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकालने की धमकी दी। पूजा ने मां से आकर उसे ससुराल से ले जाने की गुहार लगाई।
मालती देवी अपने बेटे विवेक के साथ निकलने की तैयारी कर ही रही थीं कि तभी एक पड़ोसी ने पूजा की मौत की सूचना दी। परिवार जब ससुराल पहुंचा तो देखा कि पूजा का शव चारपाई पर फंदे से लटका था, घुटने मुड़े हुए थे, जिससे मौत की परिस्थितियां संदेहास्पद मानी जा रही हैं।
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि दहेज के लिए बेटी का पति शैलेंद्र, जेठ राजेंद्र, देवर अशोक, सास सुदामा, गोविंद, अजय, संतोष व जेठानी ताना देते थे। एक माह पूर्व शैलेंद्र के दबाव में आकर उन्होंने बाइक फाइनेंस कराई थी। आरोप यह भी है कि शैलेंद्र की पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो चुकी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।